महिला किसान को थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी को हो फांसी की सजा : किशन लाल शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा )-पंडित दीन दयाल उपाध्यय मंच के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर किसानों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर प्रखंड के भमरी गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शर्मा ने कहा जिसके बाद पंजाब पुलिस की निंदा की जा रही है और सवाल उठाए जा रहे है।

इस मामले को लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्यय मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि महिला किसान को थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी को हो फांसी की सजा दी जाए इन्होने कहा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ कि मां को चपेटे पड रही है।
उन्होने कहा कि पंजाब का नाम इतिहास के काले अखरो में लिखा जाएगा जिससे कोई माफ नही करेगा।
किशन लाल शर्मा ने कहा कि मां को थप्पड मारने से पता चलता है कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस जरनल डायर की सोच पर पहरा दे रही है।
शर्मा ने कहा आए दिन पुलिस धक्केशाही कर रही है कभी पगडीधारकों की पगडी उतारी जा रही है कभी लाठिया बरसा कर पंजाब पुलिस पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है।
उन्होने कहा जिन्होने महिला पर थप्पड मारने के आदेश दिए उस एस एच ओ और एस एस पी पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
शर्मा ने कहा इस घटना ने देश की महिलाओं और बहनों को चितिंत कर दिया है । उन्होने कहा पंजाब पुलिस से जनता का विश्वास उठ चुका है और पंजाब सरकार आवाज उठाने वालो पर पर्चे दर्ज कर रही है। उन्होने कहा पंजाब में राष्टपति शासन लागू कर पंजाब की कमान फौज के हवाले कर देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *