महाभारत का युद्ध पूरे 18 दिनों तक चला था. ज्योतिषियों और जानकारों के अनुसार कलियुग के आरंभ होने से 6 माह पूर्व मार्गशीर्ष शुक्ल 14 से युद्ध प्रारम्भ हुआ जो लगातार 18 दिनों तक चला था.
महाभारत के अंतिम यानी अठाहरवें दिन भीम, दुर्योधन की जंघा पर प्रहार करते हैं, जिससे दुर्योधन की मृत्यु को हो जाती है और इस प्रकार दुर्योधन की मृत्यु होने से पांडव विजयी हो जाते हैं.