मशहूर प्रमुख मिठाई की दुकान के मालिक को आज कड़े विरोध का सामना करना पड़ा

जालंधर, ‘धन धन गुरु राम दास स्वीट शाप’ के नाम से मशहूर प्रमुख मिठाई की दुकान के मालिक को आज कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। एस.जी.पी.सी. संगठनों का कहना था कि गुरु जी के नाम पर दुकान का नाम रखना और लेबर की टी शर्ट के पीछे गुरु जी का नाम लिखवाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के नाम पर मिठाई के डिब्बे और टी शर्ट बनाकर अपमान किया जा रहा है। संगठनों द्वारा जताए गए कड़े ऐतराज के बाद दुकान के मालिक वरिंदर सिंह राजू ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तथा मिठाई की दुकान का नाम बदलने का भरोसा दिया। दरअसल उक्त दुकान को लेकर कुछ लोगों ने निगम कमिश्नर व एस.जी.पी. से शिकायत की थी, जिसके बाद आज  स.जी.पी.सी. की जत्थेबंदियों ने उक्त दुकान मालिक को घेरा है। वहीं इस दुकान के निर्माण को लेकर भी कुछ आरोप लगे हैं, जिसके बाद आने वाले दिनों में नगर निगम भी कड़ा एक्शन ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *