मशहूर एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत

GOA : मराठी फिल्म इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की गोवा में एक कार हादसे में मौत हो गई। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि कार में उनके साथ दोस्त शुभम दोगड़े भी मौजूद थे। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सोमवार की सुबह उनकी कार गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में जा गिरी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज कार के अंदर से शवों को बरामद कर लिया और शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो गहरे पानी में जा गिरी।
पुणे की रहने वाली ईश्वरी देशपांडे अपने दोस्त शुभम के साथ गोवा छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। लोकल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सूरज गावास के हवाले से बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह करीब 5.30 बजे की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईश्वरी और शुभम को लेकर कहा ये भी जा रहा है कि ये दोनों अगले महीने ही सगाई करने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *