मनीला : जालंधर के दंपत्ति की घर में घुसकर हत्या

MANILA : जालंधर के गोराया के दंपत्ति की मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। 25 मार्च को घटित पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (41) पुत्र संतोख सिंह व उनकी पत्नी किरणदीप कौर (33) पुत्री गुरदावर सिंह लंबरदार निवासी गांव चचराड़ी जिला जालंधर के रुप में हुई है।
इस संबंध में मृतक के भाई लखवीर सिंह ने बताया कि वह भी मनीला में रहता है और कुछ समय पहले ही पंजाब लौटा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि हत्यारा शनिवार रात करीब 10 बजे मनीला में उनके घर में घुसा और कुछ देर उसके भाई से बात की और फिर हमलावार ने पहले उनके भाई को गोली मार दी। जिसके बाद उनके भाई की पत्नी किरणदीप कौर गोली की आवाज सुनकर बाहर आ रही थी कि तभी हमलावार ने उसे भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों के परिजनों ने पंजाब और भारत सरकार से मांग की कि उनके बच्चों के हत्यारे को सख्स सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *