मंगलवार को भी शारूख खान की ‘जवान’ ने की है तगड़ी कमाई

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का दबदबा कायम है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. जहां चार दिनों के अंदर ही ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था वहीं अब फिल्म भारत में भी 300 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.’जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन 53.23 करोड़ का कारोबार कर लिया था. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 77.83 करोड़ की कमाई की तो वहीं चौथे दिन 80.01 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया. वहीं वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म ने सोमवार को 32.92 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 6ठें दिन 28.50 करोड़ का कलेक्श कर सकती है.शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं. यह बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी पहली फिल्म है जिसने वीकेंड पर एक दिन में 80.01 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म अमेरिका में भी छा गई है और वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. शाहरुख खान की ‘जवान’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.अगर फिल्म मंगलवार को 28.50 का कलेक्शन करती है तो फिल्म की भारत में सभी भाषाओं की टोटल कमाई 347.58 करोड़ रुपए हो जाएगा. फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. बता दें कि शाहरुख खान की ‘जवान’ देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाती है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और लहर खान भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *