भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E हुई लॉन्च, कीमत ₹5 लाख से भी कम

भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में एक नई एंट्री हुई है। भारतीय स्टार्टअप PMV Electric ने बुधवार को देश की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Elecetric Car in India) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को EaS-E के नाम से बाजार में लॉन्च किया है। यह कार सिंगल चार्ज में 200 किमी. की दूरी तय करने का दावा करती है। PMV Electric ने EaS-E को 4.79 लाख रुपये में लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी ने बताया कि 5 लाख रुपये से कम की यह आकर्षक कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए है। कंपनी 10000 बुकिंग पूरी होने के बाद कीमत में बढ़ोत्तरी कर सकती है। यह कार एमजी मोटर की 5 जनवरी को लॉन्च होने वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार एयर ईवी को टक्कर देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *