भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को सुन कर समूह संगत का मन भक्ति भाव मे रंगा : मोहिंदर भगत

जालंधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन महेंद्र भगत आज साई दास स्कूल की ग्राउंड में ‘जया किशोरी जी’ के मुखारविंद से हो रही ‘श्रीमद् भागवत कथा’ मे संगत रूप मे कथा सुनने के लिए पहुचे| उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के वर्णन को सुन कर सारा महानगर भक्तिमय रंग मे रंगा हुआ है| भक्त और भगवान का रिश्ता त्याग और समर्पण से बनता है | जहाँ भक्ति है वहां लोभ, और व्यर्थ की भटकन खत्म हो जाती है | उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन का एक – एक प्रसंग हमे सच्चाई, अच्छाई, एवं प्रेम के मार्ग पर ले जाता है | भगत ने कहा कि एक अच्छा आचरण हमे प्रभु के समीप ले जाता है | इस अवसर पर जालंधर शहर के डी.सी. विशेष सारंगल विशेष तोर पर पहुचे |इस भव्य कथा समागम मे एम एल ए रमन अरोड़ा ने और उनकी सभा के सदस्यों ने मोहिंदर भगत एवं आए हुए सभी मेहमानों का सन्मानित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *