भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी ने मेयर जगदीश राजा को सौंपा मांगपत्र

जालंधर,(विशाल) भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी रजि: व समूह वाल्मीकि समाज की तरफ से मेयर जगदीश राज राजा को मांगपत्र दिया और अपील की गई कि भगवान वाल्मीकि चौक को बने 40 साल से ज्यादा हो गए है। भगवान वाल्मीकि चौक के आसपास की दुकानों में जब कोई दस्तावेज आते है तो उनके एड्रेस में अब भी ज्योति चौक नाम लिखा आता है।भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि हाउस की मीटिंग से नोटिस जारी करे कि भगवान वाल्मीकि चौक के आसपास सभी दुकानों, सभी शापिंग माल, सभी होटलो की स्लीप पर और एड्रेस में भगवान वाल्मीकि चौक सही नाम लिखा जाए और सभी दुकानों, सभी माल, सभी होटलों के कैरी बैग लिफाफों पर ज्योति चौक नाम नहीं होना चाहिए। इसी तरह डा. बीआर आंबेडकर चौक को बने 20 साल होने वाले है। डा. बीआर आंबेडकर चौक के आसपास की सभी दुकानों की स्लीप और एड्रेस में नकोदर चौक नाम नहीं लिखा जाए। डा. बीआर आंबेडकर चौक सही नाम लिखा जाए। इस मौके पर विशाल द्रविड़, अजय पाल वाल्मीकिन, सोनू हंस, ऋषि सोंधी, हरीश महिमा, रिंकू भट्टी, बाऊ नाहर, अनिल मट्टू, विनोद नाहर, अरुण संदल, लवली संदल, सोनू गिल, नवाब थापर, डिंपल मट्टू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *