भगत सिंह चौक के पास बिल्डिंग की लिफ्ट टूटी, एक वर्कर की मौत,दूसरा घायल

जालंधर,(विशाल)-भगत सिंह चौक के पास से बुरी खबर आई है। यहां पास की एक बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से हाहाकार मच गया है। हादसा कपूर हार्डवेयर के गोदाम में हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां देसी जुगाड़ के साथ लिफ्ट चलाई जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब जब लिफ्ट गिरी तो जोरदार धमाका हुआ है। इससे आसपास के लोग सहम गए।
मरने वाला 25 साल का राजू था जो कि गोदाम में ही वर्कर के रूप में काम करता था। वह राजपुरा का रहने वाला था और दुकान में लंबे समय से काम कर रहा था। शनिवार को लिफ्ट टूटने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी असमय मौत हो गई।भगत सिंह चौक के पास एक गोदाम में लिफ्ट गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट की तार टूटने से राजू उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *