ब्रोकरेज के भरोसे से करीब 2% उछला शेयर

सितंबर तिमाही नतीजे सामने आने के बाद एनालिस्ट्स का भरोसा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India) के शेयर में बरकरार है। इसके चलते 30 अक्टूबर को कंपनी का स्टॉक बढ़त के साथ खुला। बीएसई पर करीब 1.8 प्रतिशत की मजबूती के साथ शेयर 10741.30 रुपये पर और एनएसई पर शेयर 10700 रुपये पर खुला। हालांकि जल्द ही यह लाल निशान में आ गया। मारुति सुजुकी का जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 80.3 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,716.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसे यह मुनाफा बेहतर बिक्री, जिंस की कीमतों में नरमी, लागत घटाने की कोशिशों और उच्च नॉन-ऑपरेटिंग इनकम के कारण हुआ। ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने मारुति सुजुकी के शेयर के लिए पॉजिटिव अप्रोच रखते हुए ‘बाय’ रेटिंग दी है। साथ ही टार्गेट प्राइस 12,300 रुपये सेट किया है। फर्म के एनालिस्ट्स का कहना है कि घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स में स्थिर वृद्धि और अनुकूल प्रोडक्ट लाइफसाइकिल, कंपनी के लिए अच्छा संकेत है। वित्त वर्ष 2024 में बाजार हिस्सेदारी बढ़ने और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *