बीएसएफ के सेवानिवृत आईजी बख्शीश सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई,

जालंधर,(विशाल) बीएसएफ के सेवानिवृत आईजी बख्शीश सिंह जिनका 6 फरवरी को देहांत हो गया था उनको आज मंगलवार को मॉडल टाऊन श्मशान घाट जालंधर में रिश्तेदारों और स्नेहियों की उपस्थिति में पूरे सम्मान से अंतिम विदाई दी गई। बी.एस.एफ. के इस बहादुर अधिकारी की तरफ से अलग-अलग पदों पर रहते हुए देश की सेवा की गई है और उन्हें एक मेहनती, समय के पाबंद और देश के प्रति पूरी समर्पण भावना रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। डी.आई.जी. पीएसओ श्री प्रतुल गौतम, डी.आई.जी.(जी) श्री बी.एस.रावत, डी.आई.जी. श्री राजेश, कर्नल रवि भूषण भारतीय फ़ौज, ज्वाइंट डायरेक्टर सूचना व लोक संपर्क विभाग ड़ॉ. अजीत कमल सिंह हमदर्द की तरफ से समूह हमदर्द परिवार की तरफ से स्व. आई.जी. बख्शीश सिंह की मृतक देह पर पुष्पांजलि भेंट की गई और दुखी परिवार के साथ दुख सांझा किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दुखी परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए परमात्मा के आगे बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में निवास देने और दुखी परिवार को हौंसला देने की प्रार्थना की। स्व. बख्शीश सिंह की तरफ से निभाई गई शानदार सेवाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स.बख्शीश सिंह की मेहनत और समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक के तौर पर काम करेगी और उन्हें पूरे उत्साह के साथ देशसेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्व.बख़शीश सिंह एक बढ़िया अधिकारी होने के साथ साथ नेक दिल इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि धरती के इस महान सपूत की मौत से समाज को बहुत बड़ी कमी हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके अंतिम संस्कार से संबंधित रस्में उनके बड़े पुत्र सुखप्रीत सिंह की तरफ से निभाई गई। स.बख़शीश सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी निर्मल कौर और दो पुत्र सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को छोड़ गए हैं। बिछड़ी आत्मा की आत्मिक शांती के लिए अंतिम अरदास 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब अर्बन एस्टेट फेज-1 में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *