बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजन किया

जालंधर,(संजय शर्मा)- पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता, रक्तदान और नशामुक्त समाज से संबंधित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और क्विज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जालंधर जिले के 25 कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में डीएवी कॉलेज जालंधर की जाह्नवी ने दूसरा और गगनमीत कौर ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह, मिस समीक्षा ने भी स्लोगन लेखन में द्वितीय पुरस्कार जीता। प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार जी ने इस उपलब्धि पर प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एसके मिड्डा ने युवा सेवा विभाग जालंधर के सहायक निदेशक जसपाल सिंह के इस तरह के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों के लिए आशा व्यक्त की। ऐसे प्रयासों से जहां हम एक बेहतर समाज के निर्माण में भाग ले रहे हैं, वहीं देश के भविष्य के लिए स्वस्थ और जिम्मेदार युवाओं को तैयार कर रहे हैं। अन्य विद्यार्थियों को भी समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *