पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7,000 नशीली गोलियां बरामद

जालंधर, देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7,000 नशीली गोलियां बरामद की है। क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर पुष्प वाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव करतारपुर से काहलमा मौजूद थे, उसी दौरान उन्हें सड़क पर पेड़ के नीचे बैठा व्यक्ति देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने रोक कर जब उसके कंधे के ऊपर पहने हुए बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को सात हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव काहलमा थाना करतारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *