बाइक सवार को बचाते कार पलटी

जालंधर (विशाल)- पठानकोट चौक फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार गाड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को बचाते हुए पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार पिता पुत्र बाल-बाल बच गए। इस दौरान वहां लंबा जाम लग गया। लोगों ने गाड़ी को सीधा करके पिता पुत्र को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। वहीं, थाना आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में अमरदीप ने बताया कि वो पठानकोट के प्रेम नगर, ढाकी रोड पर रहता है। वो अपने पिता राधे श्याम के साथ काम से करनाल गया था। वहां से वापस पठानकोट जा रहा था। जैसे ही पठानकोट चौक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां से निकल रहे बुलेट सवार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया तो बाइक गाड़ी से टकराने लगी, उसे बचाने का प्रयास किया तो गाड़ी का टायर वहां पर बने फुटपाथ पर चढ़ गया जिसके बाद गाड़ी दो बार पलटते हुए गार्डर से टकराकर रुक गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने गाड़ी को सीधा करके दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान वहां एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। दोनों पिता पुत्र को ज्यादा चोट नहीं आई जिसके बाद दोनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *