बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या

KARNATAKA : कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद वहां हिंसा भडक़ गई है। स्थिति को काबू करने के लिए धारा 144 लगाने के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। बजरंग दल ने 23 फरवरी को कर्नाटक बंद करने का आह्वान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने सिलसिलेवार ट्वीट किए कि ‘शैक्षणिक संस्थाओं में ड्रेस का समर्थन और हिजाब का विरोध करने पर हर्ष को जिहादी कट्टरपंथियों ने बेरहमी से मार डाला। राष्ट्र विरोधी, हिंदू विरोधी कट्टरपंथी ताकतों द्वारा हर्ष की हत्या कर दी गई है। बलिदानी हर्ष को श्रद्धांजलि।’ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कहा है कि स्कूल-कालेज में हिजाब के खिलाफ अभियान का समर्थन करने पर हर्ष की हत्या की गई। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलजे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की एनआइए से जांच कराने की मांग की है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि 28 वर्षीय हर्ष की हत्या के मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *