25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा. क्रिसमस की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थी. लेकिन बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों से क्रिसमस न मनाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेंटा के पास भेजने के बजाय बच्चों को हनुमान जी के पास भेजना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री चाहते हैं कि देश क्रिसमस की जगह मातृपूजन दिवस मनाए.