बच्चों के खाते में आ गए 900 करोड़, बड़ी संख्या में लोग पहुंच बैंक

KATIHAAR : कटिहार (बिहार ) में दो छात्रों के खाते में 900 करोड़ से ज्यादा की धनराशि आ गई है। यह खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच गए और अपने-अपने खाते चैक करने लग गए। बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार के खातों में जमा की गई राशि 900 करोड़ रुपये से अधिक है। दोनों लड़के कटिहार जिले के बगौरा पंचायत के पस्तिया गांव के रहने वाले हैं। दो बैंक खातों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि देखकर बैंक अधिकारी भी कुछ नहीं समझ पा रहे। दोनों बच्चे आजमनगर थाना के बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव के रहने वाले हैं। दरअसल,बिहार में स्कूली छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म के लिए राज्य सरकार की ओर से रुपये दिए जाते हैं। यह रुपये सीधे बच्चों के बैंक खाते में ही आते हैं। गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार खाते में पोशाक की राशि के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएसपी सेंटर पहुंचे। यहां दोनों को पता चला कि खातों में तो करोड़ों रुपए जमा हैं। यह सुनकर बच्चे हैरान रह गए और वहां मौजूद अन्य लोग भी चौंक गए।
छात्र असित कुमार के खाता- 1008151030208001 में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा है। गुरुचन्द्र विश्वास के खाता – 1008151030208081 में 60 करोड़ रुपये से अधिक डिपॉजिट है। दोनों खाता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक भेलागंज शाखा का है।ग्रामीण बैंक के भेलागंज के शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता भी बच्चों के खातों का बैलेंस देख हैरान हो गए। उन्होंने दोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया और खातों को फ्रीज करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक के वरीय पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *