बोगोटा, (R.aaajtak.com)-कोलंबिया में कुछ रोमांचक करने के प्रयास में एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. बंजी जम्पिंग की शौकीन महिला ने 160 फीट से छलांग लगा दी, लेकिन हवा में ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. दरअसल, कूदने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है, इस वजह से बीच में ही हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से उसकी मौत हो गई.
‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, येसेनिया मोरालेस गोम्ज (Yecenia Morales Gomez) हाल ही में 160 फीट ऊंचे पुल से बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) करने गई थीं. वहां इंस्ट्रक्टर के एक सिग्नल को वह गलती से कूदने का सिग्नल समझ बैठीं और पुल से छलांग लगा दी. इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर आ गिरीं. उन्हें किसी तरह अस्पताल ले गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया