फिर सामने आया तालिबान का खूंखार चेहरा, झंडा हटाया तो बरसाईं गोलियां, 3 की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद से जुल्म का दौर शुरू हो चुका है। अपने ही देश में लोग डर-डरकर रहने को मजबूर है। भले ही तालिबान ने कहा हो कि वह अब बदल गया है और उसने सबको माफ कर दिया है या महिलाओं के लिए उसकी सोच बदल गई है, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। तालिबान अब भी उसी तरह लोगों पर जुल्म कर रहा है। अफगानिस्तान के जलालाबाद में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान के लड़ाकों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के जलालाबाद में बुधवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह झड़प राजधानी काबुल से लगभग 115 किलोमीटर दूर पूर्वी शहर जलालाबाद के पश्तूनिस्तान स्क्वायर में हुई। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि स्थानीय लोगों ने शहर के एक चौराहे पर पिछली अफगान सरकार के काले, लाल और हरे झंडे की जगह पर फहराए गए तालिबान के झंडे को हटा दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *