फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन पर आरोप

हेलसिंकी, (R.aajtak.com)-फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन (Finland Prime Minister Sanna Marin) के ब्रेकफास्ट का बिल (Breakfast Bill) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हर तरफ बस बिल की बातें हो रही हैं. कोई प्रधानमंत्री पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है, तो कोई भ्रष्टाचार से उनका रिश्ता स्थापित करने में लगा है. इस बीच, स्थानीय पुलिस ने जांच की बात कही है. पीएम मारिन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी आवास में परिवार के साथ ब्रेकफास्ट पर काफी पैसे खर्च किए हैं. स्थानीय मीडिया में यह खुलासा होने के बाद से प्रधानमंत्री को निशाना बनाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *