क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखते हुए मुकेश अंबानी की कंपनी ने हाल ही में अपने जियो कॉइन को लॉन्च किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तकनीकी शाखा जियो प्लेटफॉर्म्स ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत में वेब 3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लाना है। फिलहाल जियो कॉइन को लेकर चर्चाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो कॉइन, रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे नया प्रोजेक्ट है, जो भारत में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। ‘CoinDCX’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह वर्चुअल कॉइन देश में क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। यह भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्री का क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में प्रवेश है।