प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर पंजाब की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

जालंधर, नैशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-19 में भाग लेने वाली विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 50 टीमों में से 16 टीमों के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को जालंधर के बीएसएफ हाकी ग्राउंड, पी.ए.पी. हाकी ग्राउंड, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और खालसा कॉलेज हाकी स्टेडियम में खेले गए।

67वें नैशनल स्कूल गेम्स हॉकी (अंडर-19) के दौरान आज मुख्य अतिथि सुनील कुमार भारद्वाज डिप्टी डायरैक्टर (शारीरिक शिक्षा) स्टेट अवार्डी विजेता राजीव जोशी, उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकैंडरी शिक्षा) के साथ जालंधर के विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने खिलाड़ियों के रहने और खाने के प्रबंधो का भी जायजा लिया।
आज के प्री-क्वार्टर फाइनल लडकियों के मुकाबलों में पंजाब ने कर्नाटक को 4-1 से, मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 2-1 से, ओडिशा ने दिल्ली को 4-3 से, उत्तर प्रदेश ने केरल को 4-0 से, पश्चिम बंगाल ने बिहार को 2-1 से, झारखंड ने राजस्थान को को 2-0 हराया। गुजरात ने सी.आई.एस.सी.ई. को 6-4 से और हरियाणा ने तमिलनाडु को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।
लड़कियों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पंजाब ने गुजरात को 9-1 से, झारखंड ने राजस्थान को 9-0 से, हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 3-0 से, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 6-0 से, मध्य प्रदेश ने केरल को 6-0 से, दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से, ओडिशा ने उत्तराखंड को 3-0 से और हरियाणा ने तमिलनाडु को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
डी.एम. स्पोर्ट्स इकबाल सिंह रंधावा ने कहा कि आज के प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों की विजेता टीमें कल अपने क्वार्टर फाइनल मैच और सेमीफाइनल मैच सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बीएसएफ हॉकी ग्राउंड और पीएपी हॉकी ग्राउंड में होगे।

इस अवसर पर प्रिं. सुखदेव लाल, अनिल अवस्थी, राम आसरा, जीवन कुमार, हेडमास्टर हरबिंदर पॉल, सुरजीत हॉकी स्टेडियम के संयोजक प्रिं. राजिंदर पाल सिंह भाटिया, सह-संयोजक हरिंदर सिंह संघा, पीएपी ग्राउंड संयोजक प्रिं. हरमेश लाल घेडा, सह-संयोजक कुलजिंदर सिंह मल्ली, बीएसएफ हाकी ग्राउंड संयोजक प्रिं. चंद्र शेखर, सह-संयोजक मनप्रीत सिंह और लायलपुर खालसा कालेज के संयोजक तजिंदर सिंह और सह-संयोजक लस्करी राम, गुरिंदर सिंह संघा कोच पंजाब हॉकी टीम (लड़के) भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *