प्रवासियों ने विरोधियों के प्रोपागैंडा का दिया जवाब, बोले- कांग्रेस के साथ, रिंकू को ही देंगे वोट

जालंधर, (रोजाना आजतक)- विभिन्न राज्यों में आकर पंजाब की तरक्की में सहयोग करने वाले सभी प्रवासी भाइयों ने एकजुट होकर कहा कि वह पंजाब में कांग्रेस के साथ हैं और वेस्ट हलके में विधायक सुशील कुमार रिंकू को ही उनका एक-एक वोट जाएगा। विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी रिंकू हमेशा ही हमारे सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। वह हमेशा उनके साथ ही रहेंगे। उनको ही इस बार फिर से जीताकर विधायक बनाया जाएगा। वेस्ट हलके के विभिन्न मार्किटों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों ने खुद रिंकू के हक में विरोधियों के प्रोपागैंडा का जवाब दिया। इन प्रवासी लोगों का कहना है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने यह शब्द केजरीवाल और अन्य राजनीतिक नेताओं के लिए कहे थे, न कि सारे प्रवासी भाइयों के लिए। कांग्रेस सरकार ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। वह भी कांग्रेस को जीताएंगे और उनके साथ ही रहेंगे।
शू मार्किट एसोसिएशन बैंक कालोनी के प्रधान रविंदर चौधरी ने कहा कि प्रवासी भाइयों के लिए कांग्रेस में बहुत काम किया है। चरनजीत सिंह चन्नी ने जो भी शब्द कहे थे वह सभी प्रवासियों के लिए नहीं बल्कि केजरीवाल जैसे नेताओं के लिए कहा थे। वह लोग रिंकू के साथ दिल से जुड़े हैं। रिंकू हमारे सुख दुख में खड़े रहते हैं। उन्होंने हलके का विकास कराया है। कांग्रेस के साथ खड़े हैं। गौतम कुमार और संतोष कुमार ने भी कहा कि रिंकू ने हमेशा उनका साथ दिया है। वह लोग पहले भी कांग्रेस को ही वोट दे रहे थे और आगे भी कांग्रेस को ही वोट देंगे। रिंकू ने हमारा पूरा साथ दिया है। हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। विरोधियों की चालें कामयाब नहीं होंगी। सभी प्रवासी भाइयों ने अपनी एकजुटा का प्रमाण देते हुए रिंकू को वोट देने की घोषणा की है।
राजेश कुमार चन्नी के साथ हूं। रिंकू के साथ हूं। श्री गुरु रविदास मंदिर मॉडल हाऊस का सीनियर उप प्रधान ने भी कहा कि कांग्रेस के विधायक रिंकू ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे भाईचारे को कोई तोड़ नहीं सकता है। वह लोग चुनाव के दौरान इस तरह के हत्थकंडों को समझते हैं। रिंकू ने वेस्ट हलके का विकास कराया है। वह ही इस हलके को बदल सकते हैं। वह विकास के लिए रिंकू के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *