प्रताप बाग के पास बिजली घर से लाखों रुपए की हुई चोरी

प्रताप बाग के पास बिजली घर से लाखों रुपए की चोरी हुई है। यहां कैशियर के अनुसार वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने केबिन को लॉक करके चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापस आया तो उसने देखा कि कैश बॉक्स से पैसे गायब थे।वहीँ जब उसने जांच की तो वहां से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी मिले। कैशियर ने बताया कि मौके पर उसे पेंचकस मिला। उम्मीद है कि इसी पेचकस से कॅश बॉक्स को तोडा गया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *