खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारने का मामला

जालंधर, (रोजाना आज तक )-रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के एक युवक द्वारा खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करोल बाग के रहने वाले सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने मंगलवार देर रात अपने घर में खुद को गोली मार ली।युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से सैंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर रात जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सैंडी की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना रामामंडी की पुलिस ने युवक सैंडी के घर से उसकी पिस्तौल बरामद की है। पता चला है कि युवक सैंडी पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था। इस मामले को लेकर थाना रामामंडी के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। गोली चलने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *