पूर्व विधायक से परेशान होकर पत्रकार ने परेशान होकर सुसाइड कर ली

रायपुरा, पत्रकार रमेश शर्मा ने एक पूर्व विधायक से परेशान होकर सुसाइड कर ली। मिली जानकारी अनुसार पत्रकार का शव राजपुरा के पार्क में मिला। बता दे मरने से पहले मृतक ने अपना दुख बयान करते हुए इसका वीडियो भी बनाया और एक सुसाइड नोट भी लिखा है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो और सुसाइड के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है।
रमेश कुमार ने मरने से पहले बनाए वीडियो और लिखे सुसाइड नोट में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और पुत्र निर्भय सिंह मिलिट्री का नाम लिखा है। इसके अलावा कुछ वकीलों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम भी लिखे हैं। रमेश ने आरोप लगाया है कि इन सभी ने उसे इस कदर परेशान किया और उस पर झूठे केस डलवा दिए कि आज उसे अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *