पुलिस ने ढिलवां कत्लकांड के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

जालंधर, देहात सीआई टू की पुलिस ने ढिल्वा हत्याकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एसएसपी नवीन सिंगला के दिशा निर्देशों पर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में देहात सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने कपूरथला के ढिलवां कत्लकांड में वांटेड सैनी गैंग के मास्टरमाइंड गुरदीप सिंह उर्फ सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी पुष्प बाली और पुलिस पार्टी ने आरोपी को तब पकड़ा, जब वह भटनूरा अड्‌डे पर जैन गाड़ी नंः पीबी 08 जैड 7758 में बैठा था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान माना कि उसने एक साल पहले लड़की की वजह से हुई रंजिश के बाद विरोधी को पीटकर हाथ-पैर तोड़े और फिर शराब व पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। बाद में अधजली लाश दरिया में फेंक दी थी।सैनी के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं।गुरदीप सिंह उर्फ सैनी के खिलाफ अलग अलग थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। वह कईमामलों में भगौड़ा है। गुरदीप सिहं ने अपना सैनी गैंग नाम का गिरोह बना रखा है जिसमें इसके साथ शैली उर्फ शालू पुत्र रुड़ा सिंह निवासी भटनूरा कलां, लाडी पुत्र पलविंदर सिंह निवासी बुटरां, सन्नी लहोरिया निवासी कपूरथला, धर्मिंदर उर्फ पिंदरी निवासी लखनकलां कपूरथला, चन्नी वाली गोरे कपूरथला, सन्नी उर्फ सैनी का पुलिस रिमांड हासिल करके इससे पूछताछ की जाएगी कि इसने और कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *