पीएम मोदी और तीन कांग्रेसी नेता, यह है ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के पहले दिन का प्लान

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। यह तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है और वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा ममता अपनी यात्रा के पहले दिन तीन कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, इसे सिर्फ शुरुआत कहा जा सकता है। अगले तीन दिनों में ममता बनर्जी सोनिया गांधी से भी चाय पर मिलेंगी। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख और समय नहीं बताया गया है।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। हालांकि, ममता की पहली मुलाकात आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेता कमलनाथ से हैं। 3 बजे वह आनंश शर्मा से मिलेंगी और इसके बाद शाम साढ़े 6 बजे वह फिर से कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *