असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा खूनी खेल में गया बदल

नई दिल्ली, असम और मिजोरम के बीच कई दिनों से चल रहा सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को खूनी खेल में बदल गया। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच जमकर झड़प हुई है। कछार जिले में सीमा के पास हुई फायरिंग में असम पुलिस के पांच कर्मियों की मौत हो गई है। जबकि एसपी समेत 50 से ज्यादा कर्मी घायल हैं। सीमा के पास दोनों तरफ तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सीमा विवाद के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। साथ ही एक-दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। दोनों ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने असम पुलिस पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के आरोप लगाए। जबकि असम की पुलिस ने दावा किया कि मिजोरम से बड़ी संख्या में बदमाशों ने पथराव किया और असम सरकार के अधिकारियों पर हमला किया। असम में फिलहाल भाजपा की सरकार है। जबकि मिजोरम में भाजपा नीत पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) में शामिल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *