इस्लामाबाद, एक विज्ञापन को लेकर बहुत बवाल मचा हुआ है. दरअसल, यह एक बिस्कुट का विज्ञापन (Advertisement of Biscuit) है. इस विज्ञापन में मॉडल महविश हयात (Pakistani Model Mahwish Hayat) पारंपरिक कपड़ों में डांस करते हुए विज्ञापन वाले बिस्कुट को देश का बिस्कुट बता रही हैं. वहीं इस बिस्कुट के विज्ञापन को अश्लील बताया जा रहा है. विरोध कर रहे लोग इस विज्ञापन में महविश के किए डांस को मुजरा बता रहे हैं. इस विज्ञापन को लेकर विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध करने वालों ने पाकिस्तान की इमरान सरकार से कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पाकिस्तान का एक धड़ा इस विज्ञापन को महिलाओं की आजादी से जोड़कर देख रहा है और इसे सही ठहरा रहा है.