पत्नी ने सपने पूरे करने के लिए उठाया,खूबसूरती का फायदा एक व्यापारी को प्रेम के जाल मे फंसाया

राजस्थान के नागौर जिले में हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला, एक मार्बल व्यापारी को आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी. वह अब तक व्यापारी से 23 लाख रुपये तक वसूल चुकी थी. मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो महिला समेत 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए.परिजनों ने व्यापारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्जनागौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को मकराना के बुल्डको की ढाणी निवासी मार्बल व्यापारी बिना बताए घर से निकल गया. 23 अप्रैल को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. व्यापारी के मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. दरअसल, व्यापारी आत्महत्या करने जा रहा था.पीड़ित मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि गुणावती निवासी रेखा कंवर और शैतान सिंह ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी देकर 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं. दरअसल, रेखा पति विक्रम सिंह के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे. उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. रेखा लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी. वहीं, मार्बल कंपनी में पत्थर काटने का काम करने वाला पति उसकी ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था.इसके बाद रेखा ने खूबसूरती को हथियार बनाकर पैसा कमाने की योजना बनाई. तीन साल पहले वो मार्बल कारोबारी के संपर्क में आई. उसने धीरे-धीरे व्यापारी को खूबसूरती की जाल में फंसा लिया. इस साजिश में रेखा के दोस्त शैतान सिंह ने साथ दिया. रेखा ने मार्बल व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो शूट करा लिया और शैतान सिंह के जरिए ब्लैकमेल करने लगी. कारोबारी ने पहले उसे 23 लाख रुपये दे दिए. इसके बावजूद रेखा का लालच बढ़ता गया. इसके बाद उसने फिर 50 लाख की डिमांड की.अब व्यापारी परेशान हो गया और उसने सुसाइड करने का रास्ता चुन लिया. इससे पहले उसने अपनी बहन को सारी बात बताई, जिसके बाद दोनों भाई-बहन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए महिला और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रेखा, उसके दोस्त शैतान सिंह और पति विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *