पंजाब रिफलेक्शन समाचार पत्र द्वारा राकेश कुमार एवं परिवार के सहयोग से लगाया गया मासिक लंगर

जालन्धर,(r.aajtak) समाज के प्रति सेवा ,समपर्ण भाव और जन कल्याण के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पंजाब रिफलेक्शन समाचार पत्र द्वारा राकेश कुमार एवं परिवार द्वारा कुष्ट आश्रम जालन्धर में मासिक लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में श्री कुशल कुमार (भाई राकेश कुमार )एवं पत्नी नेहा शामिल हुए , उन्होंने इस मौके पर आ कर इस लंगर के कार्यो की भूरी भूरी प्रंशसा करते हुए कहा कि यह कार्य सच मे परमात्मा की सेवा के बराबर है किसी जरूरमंद को खाना खिलाना आज के युग मे सबसे बड़ी सेवा है उन्होंने आपने भाई राकेश कुमार (अमेरिका वाले) का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस नेक काम मे पंजाब रिफलेक्शन का सहयोग दिया है। इस मौके पर पंजाब रिफलेक्शन की तरफ से श्री सुनील कपूर उपस्थित हुए उन्होंने भी श्री राकेश कुमार श्री कुशल कुमार एवं श्रीमती नेहा का दिल से धन्यवाद किया। आज के इस कार्य को सफल बनाने में श्री नरिन्दर शर्मा ने बहुत योगदान दिया। इस मौके पर श्री सुरजीत सिंह (सस्ता आयरन स्टोर) श्री राजीव छाबड़ा (सोनू बैग पर्स हाऊस), श्री परमजीत सिंह एवं अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *