पंजाब सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर कोविड नियमों को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया है जिसमे पुराने आदेशो को जारी रखते हुए कुछ ढील दी गई है। सरकार द्वारा सोमवार यानी 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए है। वही विभिन्न समारोह में लोगो की शिरकत करने की गिनती में कोई कटौती या बढ़ौतरी नही की गई है।