पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने चरनजीत सिंह चन्नी, सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे

NEW DELHI : पंजाब कांग्रेस के नए विधायक दल के नेता चरनजीत सिंह चन्नी राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने गरीब होते हुये अपनी मेहनत के बल अपना मुकाम बनाया। जानकारी के अनुसार, चन्नी कल सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें, अभी कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई।
अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार सृजन मंत्री रहे चन्नी ने अपना राजनीतिक जीवन नगर खरड नगर परिषद के अध्यक्ष से शुरू किया था और 2007 में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और अकाली दल के उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया । वह चमकौर साहिब विधानसभा सीट (सुरक्षित)से चुनाव में उतरे और लगातार तीसरी बार जीते। आम परिवार से संबंध रखने वाले चन्नी जिम्मेदार ,मेहनतकश ,लगनशील और मिलनसार व्यक्तित्व के हैं। उनकी इन्हीं खूबियों ने ऊंचाई तक पहुंचाया।
चन्नी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। इससे पहले 2015 में अकाली दल की सरकार के समय कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया और उन्होंने सदन में आक्रामक भूमिका निभाते हुये अकाली सरकार से दो हाथ किये। सवाल दागने में उनका कोई सानी नहीं। उन्होंने सीएलपी नेता होने के नाते सदन में अपनी भूमिका पर खरे उतरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *