
जालंधर, (हरश शर्मा)- वार्ड नं 41 के मोहल्ला न्यू गीता कालोनी में आज हल्का विधायक सुशील रिंकू के दिशा-निर्देशो पर 200 के करीब स्मार्ट कार्ड बांटे गए।इस अवसर पर हल्का विधायक सुशील रिंकू के ऑफिस इंचार्ज भगत ओम प्रकाश ने कहा कि जो कैप्टन सरकार ने लोगो के साथ चुनाव के समय वादे किए थे।वो एक-एक कर पूरे किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि आज परवीन बाला, महिंदर सिंह और परवीन के डिपू पर लगे नीले राशन कार्डों पर बने स्मार्ट कार्ड बांटे गए है।इस अवसर पर एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब के चेयरमैन सुभाष गोरिया,समाज सेवी निर्मल कुमार,एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राजू,कांग्रेसी नेता अजय बबल,रणजीत शर्मा भी उपस्तिथ थे।