नीलम के परिजनों ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

नई दिल्ली, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर पूरे देश में सनसनी फैलाने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इनमें पांच मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे, जबकि छठा आरोपी महेश कुमावत आज शनिवार को गिरफ्तार हुआ है. कोर्ट ने उसे सात के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है. दूसरी तरफ संसद में स्पे अटैक की साजिशकर्ता नीलम के परिजनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है. इस अर्जी में पुलिस हिरासत में मौजूद नीलम में मिलने की मांग की गई है. इसके साथ ही एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई है. उनकी अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है. 18 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, संसद परिसर में हंगामा करने की आरोपी नीलम हरियाणा के जींद के घसो कला की रहने वाली है. वो खुद को एक्टिविस्ट मानती है. उसके फेसबुक प्रोफाइल देखने पर भी यही पता चलता है कि वो अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही है. कुछ समय पहले तक हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहकर सिविल सर्विस तैयारी कर रही थी. 25 नवंबर को घर जाने की बात कहकर पीजी से चली गई थी. उसके साथ पीजी में रहने वाली लड़कियों का भी कहना था कि उसकी रुचि राजनीति में बहुत ज्यादा रहती है. नीलम के भाई ने बताया कि वो गांववालों के साथ किसान आंदोलन में जाती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *