निकाय मंत्री ने विभिन्न गांवों में विकास कार्यों संबंधी लोगों से की चर्चा

करतारपुर, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज करतारपुर विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह निर्वाचन क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट में अधिकारियों के साथ बैठक दौरान करतारपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने गांव रानी पट्टी, रोहजड़ी, बिनपालके में पहुंचकर लोगों से विकास कार्यों के बारे में बात की और उनके विचार सुने। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जन-हितैषी कार्यों को प्राथमिकता देकर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करतारपुर हलके के गांवों में विकास कार्य शुरू कर गांवों की नुहार बदल दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक गांव के लिए आवश्यक धनराशि जारी कर काम सुनिश्चित किए जा रहे है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासकीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *