नाइजीरिया : मस्जिद में लोगों पर फायरिंग, इमाम सहित 12 मरे

ABUJA: नाइजीरिया में एक मस्जिद में कुछ हमलावरों ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं स्थानीय निवासियों की तरफ से बताया जा रहा है के मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण भी किया गया है। बंदूकधारियों ने शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया। सशस्त्र गिरोह, जिन्हें डाकुओं के रूप में जाना जाता है। ये उन इलाकों में लोगों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा सख्त और कड़ी होती है। ये गिरोह सिर्फ गोलीबारी या हमला करने तक सीमित नहीं है। ये फिरौती की लालच में लोगों का अपहरण तक कर लेते हैं।
सशस्त्र गिरोह यह मांग करता है कि ग्रामीण लोगों को प्रोटेक्शन फीस का भुगतान करना होगा ताकि उन्हें खेती करने और अपनी फसल काटने की इजाजत मिल सके। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के गृह राज्य कैटसिना के फुनटुआ के रहने वाले लॉवल हारुना ने बताया कि हमलावर मोटरबाइक से आए थे और एकाएक बंदूक के साथ मैगामजी मस्जिद में घुस गए, जहां लोग नमाज अदा कर रहे थे। बंदूकधारियों ने नमाजियों पर दनादन गोलीबारी कर दी। फायरिंग में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ लोग जान बचाकर भाग निकले।
लॉवल हारुना ने बताया कि लोग रात की नमाज के लिए मस्जिद आए हुए थे। इसी दौरान हमलावरों ने मैगामजी पर धावा बोल दिया। इस घटना में 12 लोग मारे गए हैं और एक इमाम की भी जान चली गई है। फनटुआ के एक अन्य निवासी अब्दुल्लाही मोहम्मद ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कुछ लोगों को इकट्ठा किया और अपने साथ झाड़ियों में ले गए। अब्दुल्लाही ने कहा, ‘मैं दुआ कर रहा हूं कि डाकुओं ने जिन निर्दोष लोगों का अपहरण किया है, उन्हें रिहा कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *