नशा युवा शक्ति को अंधेरी गर्त में धकेल रहा है: शमशेर सिंह

कालांवाली, (पवन शर्मा)-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आगाज 15 अगस्त 2020 से शुरू हो चुका है। जिला सिरसा में भी उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं इसी कड़ी में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जिला शाखा द्वारा संबंधित संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालांवाली की तरफ से भी जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को ओढ़ा के सामुदायिक केंद्र में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्र के परियोजना समन्वयक शमशेर सिंह ने कहा कि आज के समय में नशा युवा शक्ति को अंधेरी गर्त में धकेल रहा है। युवा शुरुआत में चाव से या दोस्तों के दबाव में एक बार में ही इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। जिस को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है ठीक समय पर सही काउंसलिंग मिल जाने से जल्दी बचाव हो जाता है। बुजुर्गों की भी जिम्मेदारी बनती है कि अपनी संतान को संभाल रखें जिस तरह से अपनी फसलें व पशुधन की संभाल रखते हैं। इंसान की असली पूंजी उसकी औलाद ही होती हैू। नशा मुक्ति केंद्र कालांवाली में सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। काफी लोग जहां से नशा छोड़कर खुशहाल जीवन जी रहे हैं और उपायुक्त महोदय से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि उपायुक्त महोदय अक्सर कहते हैं कि कोई व्यक्ति किन्हीं पांच लोगों का नशा छुडवा देता है तो उसे सम्मानित किया जाएगा। कोई भी पंचायत अपने गांव को नशा मुक्त करेगी तो उसे विशेष अनुदान दिया जाएगा। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हमें तीन संकल्प लेने हैं जैसे एक हम किसी भी प्रकार का नशा सेवन नहीं करेंगे। दूसरा जो नशा सेवन करते हैं उसका नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर नशा छुडवायेगें। तीसरा आसपास नशा बेचने का जो कार्य करते हैं उनको पुलिस द्वारा जारी नंबरों की मदद से पकडवाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर गांव वासी सुखदेव सिंह, अजमेर सिंह, मिट्ठू सिंह बेनीवाल, कश्मीर सिंह, राम चंद्र, वजीर सिंह, निक्का सिंह, जीत सिंह व रामस्वरूप सहित अनेक लोग मौजूद थे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *