नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का सपना मोदी जी ही पूरा कर सकते हैं : किशन लाल शर्मा

जालंधर, (रोहित भगत )-पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस को समर्पित 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से जन्मदिवस को समर्पित नशा मुक्त पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज लाला हंसराज स्कूल, किशनपुरा में भारी संख्या में बच्चों ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया की अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हर युवा सहयोग देगा। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का सपना भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा करेंगे क्योंकि पंजाब नशे की दलदल में फंस चुका है पंजाब को नशे में धकेलना के लिए स्वार्थी नेताओं का और स्वार्थी पुलिस अधिकारियों का योगदान रहा है और कहा कि जिन्होंने पंजाब को नशे की दलदल में धकेल है उनको ना समाज माफ करेगा और ना ही अटल बिहारी वाजपेई जी के पदचिन्ह पर चलने वाले युवा। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजेश वर्मा ने कहा कि अटल जी का जीवन हर युवा को पढ़ना चाहिए और कहा कि अटल जी जैसे राष्ट्रभक्त को दुनिया हमेशा याद रखती है इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा इस अवसर पर गुरप्रीत विक्की श्याम शर्मा राजीव विशिष्ट संदीप तोमर सिमरजीत सिंह पटिया पंकज जुल्का गुरदेव सिंह रोशन लाल बाबा वर्मा देवकीनंदन ठुकराल सुरेंद्र कुमार अमन कालिया सुरेश कालिया परमजीत सिंह नवीन पाला अनु शर्मा राजेंद्र कौर बादल आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *