जालंधर,(संजय शर्मा)-प्रसिद्ध समाजसेवक एवं वालिया चैरीटेबल सोसाइटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह वालिया ने आज कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद नवजोत सिद्धू को मिलने से पार्टी को पंजाब में पहले से अधिक मजबूती मिलेगी। वालिया ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि सिद्धू लोकप्रिय नेता हैं और जनता को पता है कि सिद्धू जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं इसीलिए सिद्धू जनता का विश्वास जीत चुके हैं। पंजाब को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले सिद्धू लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसलिए सिद्धू जैसे चेहरे का कांग्रेस में उच्च पद पर आसीन होना बहुत जरूरी है। वालिया ने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सिद्धू को इस जिम्मेवारी के लिए चुना और सिद्धू से अपील करते हैं वह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की लड़ाई को इसी तरह जारी रखें। गुरजीत सिंह वालिया ने कहा कि पंजाब में जब कांग्रेस सिद्धू की प्रधानगी के अधीन विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव लड़ेगी तो अवश्य जीत हासिल करेगी। नवजोत सिंह सिद्धू के योग्य एवं कुशल नेतृत्व का पार्टी जितना लाभ ले सके उतना ही कम है।