नर्स ने अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

जालंधर, (संजय शर्मा/विशाल)-जालंधर में स्थित CAREMAX HOSPITAL हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स ने अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रजिया सुल्ताना वासी कंदोला रोड गांव पासला के तौर पर हुई है। वहां मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि एक युवक यहां आया था। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने मृतका के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है।मिली जानकारी के मुताबिकर रजिया सुल्ताना इस CAREMAX HOSPITAL में स्टाफ नर्स की जॉब कर रही थी और वह मखदूमपुरा स्थित शिवालिक अपार्टमेंट्स में रहती थी। ये भी बताया जा रहा है कि जब पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो किचन का सामान काफी बिखरा व टूटा पड़ा हुआ था। फिलहाल अभी तक सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *