नकोदर में युवा मिलकर अटवाल के पक्ष में करे जोरदार प्रचार : मंजीत सिंह राय

जालंधर, (संजय शर्मा)-नकोदर विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद चावला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कांग्रसियों व् उनके समर्थकों ने कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का कमल थाम लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन मंजीत सिंह राय, तथा प्रदेश सचिव एवं मोगा से पूर्व विधायक हरजोत कमल,सन्नी कैंथ ने भाजपा परिवार में शामिल हुए इन सभी नए सदस्यों व् उनके समर्थकों को पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई। मनजीत सिंह राय ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में राकेश अग्रवाल, अजय बाबा, मनु, छवि उद्दोवाल, जयदीप, निकाह, चेतन भारद्वाज, तनुज धीर, गौरव सोनी, गौरव गुप्ता आदि व् उनके समर्थक शामिल हैं। यह सभी कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी तथा जनता विरोधी सोच से तंग आकर तथा केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की देश और जनता के प्रति समर्पित सोच व जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इन सभी नए सदस्यों को पार्टी में बनता पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इसके उपरंत भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश के तहत जालंधर लोकसभा में शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत अरविन्द चावला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नकोदर में एक पैदल मार्च निकाला गया तथा घर घर लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *