सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज़) की प्रवक्ता सुरभि आहलूवालिया ने बीबीसी से दैनिक भास्कर के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि भास्कर के ठिकानों पर ये कार्रवाई क्यों की जा रही है. इस छापे को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एजेसिंयाँ अपना काम कर रही हैं और सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करती है.