देहरादून के चकराता में वाहन खाई में गिरा, 13 की मौत

DEHRADUN : उत्तराखंड के देहरादून में चकराता स्थित बायला गांव में एक यूटीलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना है। हादसे में करीब 13 लोगों की मौत बताई जा रही है। प्रशासन, पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे हैं। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *