दुकानदार वीर जी हटीवाले के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

जालंधर,(विशाल)- भार्गव कैंप वीर जी हट्टी वाले के घर गत दिवस चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि इस चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और जिस चोर ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुकानदार संजीव पुत्र राम स्वरुप निवासी न्यू सुराजगंज ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 1 लाख 80 हजार रुपए की नकदी, दो सोने की चेन, 4 सोने के कड़े, सोने की वालिया चोरी करके ले गए। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। ए.एसआई विजय कुमार मौके पर पहुंचे, संजीव कुमार का कहना है कि न तो पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज किया है और न ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की है। उन्होंने अपने तौर पर कैमरे चैक किए, जिसमें चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। चोर इलाके का ही बताया जा रहा है। उसने पहले भी कई चोरी की वारदातों कोे अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *