दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ पर हिना खान और कनिका मान ने भी दिखाए सेक्सी मूव्स, आपको किसका डांस आया ज्यादा पसंद?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) का खुमार दर्शकों पर चढ़ गया है। एक ओर जहां ये गाना विवादों में आ गया है तो दूसरी ओर ट्रेंड भी कर रहा है। ऐसे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के इस पर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बीच सेलेब्स ने इस पर इंस्टाग्राम रील्स बनानी शुरू कर दी हैं, जिस में अब सुपर क्यूट कनिका मान (Kanika Mann) और स्टाइलिश हिना खान (Hina Khan) का डांस वीडियो सामने आया है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं और इस बीच उन्होंने पठान के गाने बेशरम रंग पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। हिना खान, गोल्डन ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। बेशरम रंग पर हिना खान के डांस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की तरह ही हिना के हैंड जेश्चर मूमेंट को भी फैन्स पसंद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *