दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो शेयर

नई दिल्ली: दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए बेटे रुहान और फैमिली के हर दिन की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. इसी बीच डिलीवरी के बाद उन्होंने अब बेटे रुहान की तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है, जिसमें पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा शोएब इब्राहिम ने अपने वी ब्लॉग में अपने गांव से आए तोहफों की भी झलक दिखाई है, जो बेहद खास है. इंस्टाग्राम पर दीपिका कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रुहान और शोएब के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो की झलक दिखाई है. फोटो में नए माता-पिता को बच्चे को पास में पकड़े हुए दिख रहे हैं. जबकि दीपिका अपने बेटे को चूमते हुए इमोशनल नजर आ रही हैं. हालांकि रुहान का चेहरा नहीं दिख रहा है.

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के जन्म के बाद अपनी ननद के घर पर रुकी हैं. अपने वीडियो में खुद दीपिका कक्कड़ ने ये जानकारी दी है कि बेटे के जन्म के बाद उनकी ननद ने देखरेख का जिम्मा संभाल लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *