दामाद ने शादी में मोटरसाइकिल क्या मांगी, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा

दहेज एक सामाजिक बुराई है जिसके कारण कई बार महिलाओं को हाशिए पर धकेल दिया जाता है, उनके साथ घरेलू हिंसा होती है और कई बार तो मौत भी हो जाती है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल पक्ष को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिए बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून (दहेज निषेध अधिनियम 1961) और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है। हालांकि, आज भी दहेज से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में लोगों को दहेज ना लेने और ना ही देने को लेकर जागरूक करने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं जिनमें कुछ तरीके गंभीर और तो हंसी मजाक वाले भी होते हैं! सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें कथिक तौर पर दूल्हे द्वारा मोटरसाइकिल की मांग पर ससुर उसकी चप्पलों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। कुछ इसे रियल बता रहे हैं, तो कुछ स्क्रिप्टेड

इस वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी (@ipsvijrk) ने साझा करते हुए लिखा – दहेज का विरोध करें, परन्तु इस तरीक़े का समर्थन नहीं! इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स दूल्हे का गिरेबान पकड़े उसे चप्पल दिखा रहा है। एक प्वाइंट के बाद तो वह उसे चप्पल से पीट भी देता है। इसके साथ ही वह कहते सुनाई देता है कि हम जमीन बेच के तुमको मोटरसाइकिल दिलाए…। इस बीच कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं, और महिलाएं पारंपरिक गीत गाने लगती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगता है।

Viral video link

 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0xwzxs2AG6a55jYiaD3VU8wMBzbEPqStFUmv7N9pbGwHjQE5CHSx47FxmqRh9s1E3l&id=100043814230340&mibextid=Nif5oz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *